Rishi Kapoor Death:ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन:Rishi Kapoor Died at The Age of 67
पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने व्यक्त की सवेंदना
![]() |
Actor Rishi Kapoor |
Actor Rishi Kapoor
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने दी। अभिनेता के अचानक निधन पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रतिभा का पावरहाउस बताया।पीएम मोदी ने व्यक्त की सवेंदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेता की मौत पर उनके परिवार और फैंस के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'ऋषि कपूर जी, बहुआयामी, प्रिय और जीवंत व्यक्ति थे। वह प्रतिभा के पावरहाउस थे। मैं हमेशा सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई बातचीत को याद रखूंगा। वह फिल्मों और भारत की प्रगति को लेकर उत्साही थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और फैंस के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।'पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने व्यक्त की सवेंदना
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके निधन पर संवेदना जताते हुए लिखा, 'अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वे न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।'दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभिनेता के निधन पर शोक जाहिर किया। उन्होंने कहा, 'अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। उनका जाना एक भारी नुकसान की तरह है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने ऋषि कपूर के निधन पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'पुराने सिनेमा काल को नई सिनेमा काल से जोड़ने वाले महान कलाकार ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय सिनेमा के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय है। प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऋषि कपूर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, 'भारतीय सिनेमा के लिए यह एक बेकार हफ्ता है जिसमें एक और विख्यात अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया। एक अद्भुत अभिनेता जिनकी प्रशंसक कई पीढ़ियां हैं उन्हें बहुत याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।'
0 Comments